कोटा में कोहरा छाया:मावठ से गलन बढ़ी, तापमान 5 डिग्री बढ़ा, आज भी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सो में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिला। शुक्रवार को ठंडी हवाओं के पहली मावठ की बारिश हुई। जिसके बाद शनिवार सुबह कोहरे छाया रहा। सुबह 10 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मावठ होने से गलन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरा होने से सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार भी धीरे हो गयी है। लोग अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं। कोटा झालावाड़ हाइवे पदमपुरा गांव मे खेतो में काफी कोहरा देखा जा सकता है। हाइवे पर भी 150 मीटर पर ही कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान ओर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया है। वही विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 27.2, न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी कोटा में हल्की बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।
देर रात हुई बारिश
बीती रात शहर कुछ इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में 1 घंटे तक हल्की बारिश चलती रही। रात साढ़े आठ बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, देर रात तक रुक रुक कर होती रही। फुटपाथ पर गुजर बसर करने वाले लोगों को बारिश होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही कोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोरदार बारिश हुई। पिछले 6 दिनों का अधिकतम न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *