जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:पति की मौत का उठाया फायदा, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में परिचित युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पति की मौत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर देहशोषण किया। मानसरोवर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच ACP (मानसरोवर) आदित्य कांकडे कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- मानसरोवर निवासी 34 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। आरोप है कि पति की मौत होने का फायदा उठाकर आरोपी ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान जीवन में उसकी मदद करने का विश्वास दिलाया। हितेशी बनकर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा देकर पिछले डेढ़ साल तक देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने मानसरोवर थाने में आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *