सुबह-सवेरे हुई कोहरे से मुलाकात:बीकानेर में सूर्यदेव के दर्शन नहीं, कोहरे में लिपटकर आया दिन

बीकानेर में अब कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। शनिवार की सुबह कोहरे में लिपटकर आई। आठ बजे तक कोहरा इतना घना रहा कि कुछ दूरी पर भी विजिबिलिटी नहीं थी। मोर्निंग वॉक करने वालों ने इस मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। तापमान में आई गिरावट ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। शनिवार सुबह उठते ही लोगों ने बाहर की ओर झांका तो कोहरा ही कोहरा नजर आया। सुबह आठ बजे तक भी कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम रही। शनिवार को सरकारी ऑफिस बंद होने और स्कूलों में इन दिनों छुटि्टयां होने के कारण सुबह की रौनक कम है, फिर कोहरे ने इसे और कम कर दिया। अत्यावश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी खास बात ये है कि बीकानेर के तापमान में कोई खास कमी नहीं आई है। शहरी क्षेत्र में कोहरे के बाद भी मौसम विभाग की तापमापी में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। हालांकि ये पारा शुक्रवार का दर्ज है। शनिवार को इसमें कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान भी बीस डिग्री सेल्सियस के आसपास है। ऐसे में दोपहर में कई बार गर्मी भी लगती है। बादलों में छिपा है सूर्य पिछले दो दिन से तापमान भले ही बीस डिग्री सेल्सियस के पास है लेकिन सूर्यदेव के दर्शन फिर भी नहीं हुए। शुक्रवार को भी दिनभर बादलवाही रही, जिससे सर्दी का अहसास ज्यादा रहा। वहीं शनिवार को सुबह से दस बजे तक सूर्यदेव अपनी रंगत नहीं दिखा पाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *