छुट्टी जाने से पहले मौत को गले लगाया:BSF जवान ने सर्विस राइफल से किया था सुसाइड, शव पंजाब रवाना

भारत-पाक सरहद पर BSF जवान के सुसाइड मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव पंजाब रवाना किया। अब मृतक कृष्ण कुमार का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान BSF के अधिकारी, जवान व शाहगढ़ पुलिस मौजूद रही। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबुराम ने बताया- मृतक हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार (44) को शुक्रवार को पंजाब अपने घर जाना था और इसके लिए उसे छुट्टी भी मिल गई थी। मगर छुट्टी जाने से पहले ही उसने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ। शाहगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव होशियारपुर, पंजाब रवाना कर दिया है। अब वहां उनका अंतिम संस्कार होगा। छुट्टी जाने से पहले ही मौत को गले लगाया गौरतलब है कि, भारत-पाक सीमा पर 173वीं बटालियन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार (44) ने गुरुवार दोपहर को खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार शाहगढ़ क्षेत्र के भानु सीमा चौकी पर तैनात थे। अचानक राइफल से उन्होंने खुद के सिर में गोली मार ली जो सिर के आरपार हो गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। उन्हें छुट्टी मिल भी गई थी। लेकिन घर जाने से पहले ही उन्होंने खुद की सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम करवा शव पंजाब रवाना किया शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबू राम ने बताया- हमने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और रामगढ़ स्थित हॉस्पिटल में रखवाया। वहां शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव BSF के अधिकारियों को सौंप दिया। BSF मृतक कृष्ण कुमार का शव लेकर मृतक के गांव होशियारपुर, पंजाब रवाना हो गए हैं। जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। BSF जवान ने पाक बॉर्डर पर खुद को गोली मारी:जैसलमेर में हेड कॉन्स्टेबल की सुसाइड से हड़कंप, मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *