चार महीने से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार:पार्सल में शराब छिपाकर अहमदाबाद भेज रहा था, एजेंसी संचालक ने पकड़ा मामला

ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से लगेज पार्सल में शराब छिपाकर लेकर जाने के मामले में फरार तस्कर को पकड़ा गया है। वह शराब अजमेर से गुजरात भेजता था, जिसका एजेंसी संचालक को पता चल गया था। अब उदयपुर की आदर्शनगर थाना पुलिस ने पकड़ा है। सीआई दिनेश कुमावत ने बताया- गिरफ्तार आरोपी दासनी चाली बंगलॉज एरिया, अहमदाबाद निवासी राजू उर्फ राजेश गुरनानी (50) पुत्र स्व. धन्नोमल है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी चैक कर रही है। सफेद कट्‌टों में मिले थे शराब के पव्वे सीआई दिनेश कुमावत ने बताया- 7 अगस्त 2024 को सफर ट्रेवल के मालिक प्रभु काठात ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 दिन पहले एक व्यक्ति दो कार्टन लेकर आया था। जिन्हें अहमदाबाद भिजवाना बताया था। बिल्टी बनाकर देने के बाद कार्टन गोदाम में रखवा दिए। जब प्रभु काठात आया तो कर्मचारी ने कार्टन भारी होना बताया। उसे कुछ संदिग्ध सामान लगा साथ ही बारिश का मौसम होने से उस दिन गाड़ी अहमदाबाद नहीं गई थी इसलिए हमने कार्टन को नहीं भिजवाया। शक के आधार पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चैक किया तो दो प्लास्टिक के सफेद कट्टों में शराब के पव्वे भी रखे हुए थे। जिस पर मामले में अवैध रूप से शराब परिवहन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अजमेर से अहमदाबाद तक नेटवर्क मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। उसके संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने पर आरोपी राजू गुरनानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी राजू ने अपना शराब तस्करी का नेटवर्क गुजरात तक फैला रखा है। वह अजमेर से शराब खरीद कर चोरी छिपे अहमदाबाद गुजरात में बेच रहा था। अलग-अलग जगह काटी फरारी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजू गिरफ्तारी के डर से घर से फरार हो गया था। उसे इस बात की भनक लग गई थी कि पुलिस उसको ट्रेस कर रही है। इसलिए वह गुजरात व राजस्थान के अलग-अलग शहरों में फरारी काटने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *