राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा शनिवार सुबह साढ़े नो बजे से शुरू हुई। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने एक घंटे पहले सेंटर पर प्रवेश दे दिया गया। सुबह साढ़े 8 बजे बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। पहले दिन 28 सेंटरों पर समाजिक विज्ञान और हिंदी विषय की परीक्षा है। पहली पारी सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुई 12 बजे समाप्त होगी। दूसरी पारी ढाई बजे से 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा 31 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा के लिए झुंझुनूं जिले में 59 सेंटर बनाए गए है और 41 हजार 787 छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ है। परीक्षा समन्वयक कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में 28 से 31 तक चलने वाली परीक्षा में सबसे ज्यादा संख्या 29 दिसम्बर को 19 हजार 757 परीक्षार्थी है। यह वरिष्ठ अध्यापक के 347 पदों पर परीक्षा हो रही है। इसमें सबसे अधिक 79 संस्कृत विषय के पद है। हिन्दी के 39, अंग्रेजी के 49, सामाजिक विज्ञान के 65, गणित के 68, विज्ञान के 47 पद शामिल है।


