घने कोहरे की वजह से बस खड़ी पिकअप से टकराई:एक घायल, पिकअप के परखच्चे उड़े, 100 मीटर दूर तक नहीं दिखाई दे रहा

बालोतरा जिले के समदड़ी और कल्याणपुर इलाके में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। इससे विजिबिलिटी कम हो गई। इससे हाईवे पर वाहनों ड्राइवरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। शनिवार को सुबह स्टेट हाईवे 67 कल्याणपुर के पास ढाणी सांखला गांव में धुंध की वजह से बस पिकअप गाड़ी में टकरा गई। इससे बस में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं पिकअप गाड़ी परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही बस में बैठी सवारियों को चोट नहीं लगी। सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार स्टेट हाईवे 68 पर बालोतरा से जा रही सब्जी भरी पिकअप गाड़ी जा रही थी। इस दौरान उसका डीजल खत्म हो गया। वहीं हाइवे के किनारे गाड़ी खड़ी करके डीजल लेने के लिए ड्राइवर गया हुआ था। इस दौरान जोधपुर से सिवाना की तरफ जा रही बस धुंध और कोहरे की वजह से पिकअप गाड़ी नजर नहीं आई। बस एक तरफ से पिकअप से टकरा गई। इससे बस में सवार एक पैसेजर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार अन्य पैसेंजर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं पिकअप गाड़ी पलट गई। गनीमत यह रही कि पिकअप गाड़ी में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। कल्याणपुर थाने के हेड कांस्टेबल रमेश राव ने बताया- सुबह के समय कोहरा जाना था। विजिबिलिटी कम हो गई। 100 मीटर दूर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। पिकअप हाईवे पर तेल खत्म होने के कारण खड़ी थी। बस सामने से आकर भिड़ गई। एक देमाराम निवासी कल्याणपुर घायल है। जिसका कल्याणपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हे। घने कोहरे के आगोश में समदड़ी और कल्याणपुर इलाका बालोतरा जिला शनिवार को घने कोहरे के आगोश में गिरा रहा। सुबह समदड़ी और कल्याणपुर इलाके में घना कोहरा होने से विजिबिलिटी कम हो गई। 100 मीटर की दूरी में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं इससे सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। कोहरे की वजह से दुपहिया और चौपहिया वाहनों ड्राइवरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेट हाइवे पर भारी वाहनों कोहरा कम होने का इंतजार करते नजर आए। इनपुट : महावीर सेन समदड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *