‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत अर्जुन, सर्पगंधा और सदाबहार के पौधे लगाए

जालंधर| डीएवी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग ने कश्यप बॉटेनिकल सोसायटी और कॉलेज के ईको क्लब के तत्वावधान में ‘वन महोत्सव’ मनाया। पहल के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी माताओं को श्रद्धांजलि के रूप में पौधे लगाए। कॉलेज परिसर में अर्जुन (टर्मिनलिया अर्जुन),सर्पगंधा (राउवोल्फिया सर्पेंटिना) और सदा बहार (कैथेरंथस रोजस) के पौधे लगाए गए।साथ ही पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अर्जुन का पौधा लगाकर किया। उन्होंने छात्रों को वन महोत्सव के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. लवलीन, डॉ. कोमल अरोड़ा, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. शिवानी वर्मा, सुशील कुमार, राम देव, देवी प्रसाद आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *