साइबर ठग से अलर्ट… पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर 3 लाख रुपए की ठगी

रांची| साइबर अपराधियों ने होटल का रिव्यू करने व पैसे कमाने का प्रलोभन देकर 2.91 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मुरहू के रहने वाले करण महतो ने साइबर थाना रांची में साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उन्हें एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि गूगल मैप में होटल का रिव्यू करने पर पैसे मिलेंगे। इसके लिए उन्हें एक लिंक भेजा गया। लिंक में उसे प्रीपेड रिव्यू करने के लिए कहा गया। इसके लिए उससे पैसे मांगे गए। पहले 5,000 मांगा गया फिर 23,800, 58,000 हजार की राशि मांगी गई। फिर पैसे निकालने के लिए 77,000 हजार 88,000 और 40,000 हजार की और मांग की गई तब पता चला कि ठगी हो गई है। क्राइम रिपोर्टर|रांची पार्ट टाइम जॉब व इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर अपराधी बेरोजगारों को ठगी का शिकार बना रहे है। इसके लिए टेलीग्राम एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। साइबर अपराधियों ने जॉब के नाम पर दो लोगों से करीब 3 लाख रुपए ठग लिए हैं। इस संबंध में साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक प्राथमिकी पुंदाग निवासी सीमांत प्रसाद ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध दर्ज कराई है। बताया है कि उनसे 2.42 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पार्ट टाइम जॉब की दूसरी घटना हेहल की रहने वाली मेघा बंसल के साथ हुई। उसे भी टेलीग्राम पर रिव्यू और रेटिंग के लिए एक लिंक भेजा गया और पहले उसे पैसे भेजे और बाद में ठगी कर ली गई । रांची। साइबर अपराधियों ने पानी का बिल जमा कराने के नाम पर एक एप डाउनलोड कराया और खाते से 3.61 लाख रुपए निकाल लिए। इस संबंध में नउवा टोली रांची निवासी आशीष कुमार जैन ने साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 2 अगस्त की शाम 3.45 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। उसने कहा कि आपका पानी का बिल बकाया है। बिल तुरंत जमा करा दें नहीं तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। आशीष कुमार को उसने कहा कि एक एप है, जिसपर वे पानी का बिल जमा कर सकते है। इसके बाद उन्हें एक एप ़डाउनलोड कराकर बैंक अकाउंट से सारे पैसे निकाल लिए। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में पार्टनर बनाने के नाम पर 1 लाख 83 हजार 200 रुपए की ठगी हुई है। इस संबंध में साइबर थाना रांची में अदिति सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनके पास एक मेल आया। जिसमें बताया गया कि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन में आपकी सोसाइटी पार्टनर बन सकती है। जिसका प्रोजेक्ट बजट महीने का 30 लाख रुपए का है। इसके बाद उनसे उनके सोसाइटी का डिटेल्स मांगा गया। बताया गया कि शुरू के 10 सीट फ्री में अलॉट किया जाएगा और ठगी कर ली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *