घूस लेने के जुर्म में शहर अंचल के पूर्व कर्मचारी आनंद खलखो दोषी करार

रांची|भ्रष्टाचार से जुड़े 11 साल पुराने एक मामले की सुनवाई करते हुए एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने ट्रायल फेस कर रहा आरोपी रांची शहर अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी आनंद खलखो को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। दोषी पाए जाने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। एसीबी ने उसे 4 मार्च 2014 को दो हजार रुपए रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसके घर से उस समय 9 लाख रुपए बरामद किया गया था। चार महीने जेल काटने के बाद हाईकोर्ट ने 11 जुलाई 2014 को जमानत की सुविधा प्रदान की थी। तब से वह जमानत पर था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *