रांची| झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को वन विभाग में रिक्त पदों को भरने के मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने प्रार्थी विकास महतो व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगा। जेपीएससी की ओर से बताया गया कि प्रारंभिक परीक्षा ले ली गई है। रिजल्ट निकालने की प्रक्रियी भी चल रही है।


