झारखंड में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 13 अक्टूबर को, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 सितंबर

सिटी रिपोर्टर | रांची अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) की ओर से झारखंड में 13 अक्टूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में 40 जिलों के प्राथमिक, माध्यमिक और महाविद्यालयों में होगी। अलग-अलग राज्य तिथि अलग होगी। झारखंड से डेढ़ लाख, जबकि रांची से 11 से 12 हजार छात्रों के शामिल होने का अनुमान है। पूर्वी सिंहभूम जिला के परीक्षा संयोजक ताराचंद अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को नैतिक शिक्षा व संस्कारों से जोड़ने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार देशभर में 9 भाषाओं में परीक्षा होगी। लेकिन झारखंड में केवल हिंदी और अंग्रेजी में होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 12 सिंतबर है। इस परीक्षा में पांचवीं कक्षा से स्नातक तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को तैयारी के लिए निःशुल्क पुस्तकें भी दी जाएंगी। ओएमआर सीट के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। कक्षा 5 से स्नातक तक के बच्चे होंगे शामिल: रांची जिला संयोजक ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा 5 से स्नातक तक के बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कक्षा 5-6 को 35 रुपए, कक्षा 7-12 को 40 रुपए और स्नातक 50 रुपए लिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के समय ही उन्हें नि:शुल्क पुस्तक दी जाएगी। इसी पुस्तक से वे परीक्षा की तैयारी करेंगे। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय परंपराओं और मूल्यों से जोड़ते हुए नैतिक शिक्षा प्रदान करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में ईमानदारी, करुणा, अनुशासन, सत्य, अहिंसा जैसे नैतिक गुणों का विकास होता है। यह परीक्षा न केवल ज्ञान बढ़ाती है, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्रप्रेम की भावना भी उत्पन्न करती है। उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। यह परीक्षा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय ज्ञान व संस्कारों की भी सीख देती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *