रांची | सत्य अमर लोक द्वारा व्यायामशाला परिसर, हरमू रोड में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ने दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सभा के समक्ष कहा कि झारखंड की बहुत बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, सचिव कमल गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित थे।


