रांची | झारखंड के जननायक शिबू सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित “मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु अपना घर आश्रम”, पुंदाग में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, संजय सर्राफ, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


