रांची | जीईएल चर्च अॉफिस में मंगलवार को शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। बिशप, पादरी और अन्य सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख दिशोम गुरु की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बिशप सीमांत तिर्की ने कहा कि गुरुजी का जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति है। मौके पर चर्च सेक्रेटरी अमित लकड़ा सहित पादरी और अन्य मौजूद थे।


