सेमरिया में बच्चों की सेहत की जांच कर दवा बांटी

बिर्रा | राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 5 अगस्त को शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में बच्चों की जांच की गई। चिरायु दल ब बम्हनीडीह की टीम ने यह जांच की। टीम लीडर डॉक्टर गुलशन निराला, आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पिंकी यादव और एएनएम श्रीमती शशि चंद्रा ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में खुशबू कश्यप, साइना कश्यप, सफदर खान, जान्हवी कश्यप, रेवती कश्यप, अशफाक खान, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, यश कुमार कश्यप और ज्योति भारद्वाज को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उच्च संस्थान में इलाज के लिए रेफर किया गया। कुछ बच्चों को दवाइयां भी दी गईं। इस मौके पर प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे, एकादशिया मांझी, पितांबर प्रसाद कश्यप, कैलाश खूंटे, अनुपमा जांगड़े, कौशल यादव और अशोक जांगड़े मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *