स्वच्छता के संग थीम पर 15 अगस्त तक होंगे आयोजन

जांजगीर | स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2 से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह तीन चरणों में होगा। पहला चरण 2 से 8 अगस्त, दूसरा 9 से 12 अगस्त और तीसरा 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान की थीम ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ रखी गई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इससे देशभक्ति की भावना मजबूत होगी। संस्कृति विभाग के निर्देश पर कई गतिविधियां कराई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *