महिलाओं ने मनाया हरियाली उत्सव

भास्कर न्यूज | जांजगीर सिद्ध श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में दिनदयाल कॉलोनी की महिलाओं ने हरियाली उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंजूषा केशरवानी के घर पर भी महिलाओं ने कीर्तन-भजन कर उत्सव धूमधाम से मनाया। मंजूषा केशरवानी ने प्रसाद की पूरी व्यवस्था की। मंदिर में भी प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं में उत्साह दिखा। एक-दूसरे को गले मिलकर खुशी जताई। मनीषा केशरवानी, सीमा तिवारी, रावी साहू, वंदना चंदेल, रानू पांडे, मंजू पांडे, अनीता दुबे, अंजनी राठौर, शकुन, पप्पी दीदी, अन्नू सींग, मिथलेश केशरवानी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। अरुण तिवारी, बिकेश केशरवानी और दिन दयाल कॉलोनी के सभी वासियों ने आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *