सावन सोमवार: युवाओं ने बांटा खीर-पूड़ी का प्रसाद

भास्कर न्यूज | तुस्मा सावन सोमवार के अवसर पर सतनामी मोहल्ला में समाज के युवाओं ने खीर-पुड़ी का प्रसाद वितरण किया। आयोजन पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह मोहल्ला भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मोहल्ले के युवा और बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रसाद वितरण के दौरान युवाओं के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की और इसे भविष्य में भी जारी रखने की अपील की। समाज के वरिष्ठ जनों ने भी युवाओं की इस सेवा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुलशन लहरे, महाबली बंजारे, साहिल बंजारे, जितेंद्र पंकज, तुषार बंजारे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *