भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी 6वें छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कोरबा में 1 से 3 अगस्त तक हुई। सब जूनियर (10-14 वर्ष ), जूनियर (14-18 वर्ष), सीनियर (18 -28 वर्ष), सीनियर अ (28-35 वर्ष ) सीनियर ब (35-से 45 वर्ष) व सीनियर स (45-55 वर्ष) के बीच मुकाबले हुए। इसमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से जिला योगासन स्पोर्ट्स के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, टीम मैनेजर बल्दू राम यादव, महिला कोच ऐश्वर्य राज, लक्ष्मी कोर्राम के नेतृत्व में माहुद मचान्दुर से लीना बाम्बेसर, बुद्ध रत्ना रामटेके, अपर्णा रामटेके, प्रेरणा रामटेके, जिज्ञासा साहू, आमाटोला से डिम्पल चन्द्रवंशी, रेशमा गोड़, एन्जल टेकाम, कौड़ीकसा से पूर्वी कोर्राम, सरस्वती नेताम सहित 9 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें पूर्वी कोर्राम, डिम्पल चन्द्रवंशी, सरस्वती नेताम को गोल्ड मेडल और अपर्णा रामटेके को सिल्वर मेडल मिला। गोल्ड मेडलिस्ट प्रतिभागी नेशनल योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।


