बीबी नानकी जी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंदिर श्री मेला राम मोहल्ला खोदियां में राशन वितरण किया गया। संस्था ने 359वें राशन वितरण समारोह में 130 जरूरतमंद लोगों को राशन दिया। कार्यक्रम चेयरमैन हरीश अरोड़ा की देखरेख में किया गया। यहां अशोक सोबती, नरिंदर सिंह, पंडित भोला नाथ द्विवेदी, डॉ. रमन वासुदेवा, सुरेश खन्ना व अन्य मौजूद रहे।


