भास्कर न्यूज| महासमुंद नगर पालिका परिषद की बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें नपा उपाध्यक्ष सहित सभी पीआईसी मेंबरों सहित वार्ड पार्षद, विभाग प्रभारी अधिकारी गण व सीएमओ अशोक सलामे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बैठक के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने परिषद के सभी सदस्यों व पीआईसी मेंबरों का अभिवादन कर परिषद के तीसरे बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताया। पश्चात 7 एजेंडों पर चर्चा शुरू हुई। इनमें प्रमुख एजेंडा क्रमांक 4 गुरु गोविंद सिंह उद्यान के सामने स्थित चौपाटी के दुकानों की नीलामी के संबंध में चर्चा हुई। परिषद सदस्यों से चर्चा के बाद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि पालिका की आर्थिक स्थिति को सुधारने और शहर के छोटे-बड़े व्यवसायियों को एक व्यवस्थित व सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने चौपाटी के दुकानों की नीलामी आवश्यक है। पालिका हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी सदस्यों के समक्ष यह प्रस्ताव रखते हुए नीलामी प्रिक्रया शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवींचद राठी, सभापति सूरज नायक, जयकुमार देवांगन, गुलशन कुमार साहू, जितेंद्र ध्रुव, श्रीमती ईश्वरी भोई, श्रीमती ज्योति रिन्कू चंद्राकर, पार्षद निश्चय चंद्राकर, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, सुनैना पप्पू ठाकुर, राहुल आवड़े, सीता डोंडेकर, मुस्ताक विक्की खान, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, ओमीन उपस्थित थे। बुधवार को परिषद के बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न पेंशन के 21 आवेदनों और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत पालिका को मिले 6 आवेदनों के स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। साथ ही जाति एवं निवास संंबंधी आवेदनों के निरकारण, 5 जून को आयोजित पीआईसी बैठक में पारित प्रस्ताव व 17 जुलाई को पीआईसी बैठक में लिए गए निर्णयों से परिषद के सदस्यों को अवगत कराकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।


