लोहंडीगुड़ा | छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामा बिहारी जायसवाल के चित्रकोट प्रवास के दौरान भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई मांगें रखीं। प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन की कमी का मुद्दा उठाया गया। मंत्री ने तुरंत स्वीकृति दी और कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला और बाल रोग विशेषज्ञ की अनुपलब्धता पर भी चिंता जताई गई। मंत्री ने समाधान के रूप में मासिक चिकित्सा शिविर शुरू करने की घोषणा की। इसमें रोगियों की पहचान और इलाज की व्यवस्था की जाएगी।


