हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति का उत्सव

नारायणपुर | भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कोंडागांव के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा रहे। दीपेश अरोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार ने कहा, यह अभियान हर भारतीय के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान जगाने का कार्य करेगा। कार्यकर्ता इसे गांव-गांव तक पहुंचाकर गौरव बढ़ाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कहा, हर घर पर तिरंगा लहराना केवल परंपरा नहीं, यह हमारी संस्कृति और देशप्रेम का जीवंत प्रतीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *