45 साल पुरानी मांग पर डंकिनी नदी पर पुल का काम मई में पूरा होगा

भास्कर न्यूज| दंतेवाड़ा डंकिनी नदी में बन रहे पुल से ग्रामीणों की 45 साल पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। फरसपाल झोडियाबड़म, बिंजाम जैसे दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों के द्वारा 1980 से की जा रही मांग अब पूरी होने को है। बिंजाम में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। यहां डंकिनी नदी पर 231 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो रहा है 12 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल से दर्जन भर गांव नेशनल हाइवे 63 से जुड़ जाएंगे। ब्रिज के अधिकारी ने बताया मई 2026 तक यह पुल तैयार हो जाएगा। स्लैब वर्क की तैयारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *