लोहंडीगुड़ा| छत्तीसगढ़ शासन की रामलला दर्शन योजना के तहत दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए लोहंडीगुड़ा के 8 ग्रामीणों को जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने मंगलमय यात्रा की कामना सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीण अयोध्या दर्शन को लेकर बहुत उत्साहित थे। जनपद उपाध्यक्ष डॉ बसंत कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा के अनुसार रामलला के दर्शन करवाने की योजना पर अमल करते हुए हर माह लाभार्थियों को रामलला के दर्शन करवाया जाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य बोंजाराम एवं जनपद के सीईओ धनेश्वर पांडे मौजूद थे।


