चाईबासा| सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र चिकित्सालय में मंगलवार को टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी के द्वारा लाए गए 7 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। जिसका फॉलो अप नेत्र जांच दूसरे दिन डॉ सेलीन सोसन टोपनो, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल चाईबासा के द्वारा किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ टोपनो ने कहा कि सभी मोतियाबिंद मरीजों की दृष्टि अच्छी है। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं काला चश्मा पहनाकर अस्पताल से छुट्टी दिया गया। मौके पर नेत्र पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, संजना कुमारी आदि उपस्थित थे।


