कोटला सूरज मल के हाई स्कूल में जोनल टूर्नामेंट प्रिंसिपल दिनेश वर्मा और लेक्चरर नरिंदर कुमार के नेतृत्व में करवाई जा रही है। टूर्नामेंट के अंतिम दिन लड़कों की कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-14, 17, 19 वर्ग के मुकाबले हुए। योगेश अग्रवाल सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक, तरलोचन सिंह सेवानिवृत्त डीपीई, कश्मीर सिंह पूर्व चेयरमैन स्कूल प्रबंधन समिति ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच शुरू कराया। कबड्डी नेशनल स्टाइल के फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में बाऊपुर स्कूल की टीम ने पहला स्थान, बग्गा स्कूल की टीम ने दूसरा तो नंगल अंबिया स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में बग्गा स्कूल की टीम ने पहला स्थान, नंगल अंबिया स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान और बाऊपुर स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, अंडर-19 वर्ग में बाऊपुर स्कूल की टीम ने पहला स्थान, नंगल अंबिया स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान और परजिया कलां स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जोन में प्रथम रहने वाली टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यहां स्कूल इंचार्ज मास्टर प्रिंस, पीटीआई करणजीत कौर, पूनम सहारन, रितु बाला, नीतू मौजूद थीं। कबड्डी मैच से पहले खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते योगेश अग्रवाल, तरलोचन सिंह, कश्मीर सिंह, नरिंदर कुमार व अन्य।


