खुर्सेकला जंगल में हुई मुठभेड़, कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मानपुर-कांकेर बॉर्डर पर खुर्सेकला जंगल में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। हाला‍ंकि देर शाम तक सर्चिंग पार्टी नहीं लौटी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जवानों ने जंगल को घेर रखा है। मोहला-मानपुर एसपी वायपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बसेली कैंप में तैनात डीआरजी और आईटीबीपी के जवान खुर्सेकला जंगल की ओर सर्चिंग पर निकले थे। शाम करीब 5 बजे जवान लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। देर शाम तक मुठभेड़ जारी थी। जवानों ने नक्सलियों के मौजूदगी वाले जंगल को भी घेर रखा था। मुठभेड़ में जवानों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि कुछ नक्सलियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक नक्सली के पकड़े जाने की भी सूचना मिली मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के पकड़े जाने की सूचना भी सामने आई है। हालाकि देर शाम तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सर्चिंग पार्टी के वापस लौटाने के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी। बता दें कि कांकेर – मानपुर बार्डर पर आरकेबी डिविजन के नक्सली सक्रिय हैं। यहां नक्सलियों के लीडर लोकेश सलामे को सरेंडर करने की भी अपील की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *