आधार नामांकन और अपडेट प्रक्रिया की जानकारी दी गई

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के आधार ऑपरेटर्स को आधार सॉफ्टवेयर के नए वर्जन यूसी यूनिवर्सल क्लाइंट के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 6 अगस्त को ऑडिटोरियम जांजगीर में हुआ। इसमें जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के ऑपरेटर्स शामिल हुए। प्रशिक्षण में 0 से 5 साल और उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों के आधार नामांकन और अपडेट प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ई जिला प्रबंधक सुनील कुमार साहू ने बताया कि नए वर्जन से ऑनलाइन नामांकन संभव होगा। जीपीएस डिवाइस की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। इससे निरस्त आवेदन की संख्या घटेगी। दस्तावेज का रियल टाइम वेरिफिकेशन आसान होगा। ऑपरेटर्स को यूआईडीएआई द्वारा जारी दस्तावेजों की सूची, तकनीकी समस्याओं और नामांकन के जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के प्रोजेक्ट मैनेजर खुर्शीद आलम खान ने बताया कि सभी ऑपरेटर्स को नया वर्जन अपनाना चाहिए। दस्तावेज जांच के बाद ही नामांकन करें। उन्होंने कहा कि यह वर्जन ऑपरेटर्स के लिए अधिक उपयोगी और सरल है। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र चौधरी, सक्ती जिले के ई जिला प्रबंधक दुष्यंत सोनी और दोनों जिलों के आधार ऑपरेटर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑपरेटर्स को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *