भास्कर न्यूज | जांजगीर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। यह अभियान हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित होगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अभियान की सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। अभियान के दौरान सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि लोगों में देश भक्ति की भावना विकसित हो। कलेक्टर ने संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार गतिविधियों संचालित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्पोरेट और निजी संगठनों को भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही www.harghartiranga.c om के माध्यम से सेल्फी अपलोड कर प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


