नर्सिंग कॉलेज परिसर में सीनियर सिटीजन ने रोपे पौधे

कवर्धा| ग्राम नेवारी स्थित ग्रेसियस नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के 20 सदस्यों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ। इस दौरान समिति अध्यक्ष मदन तंबोली, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, सचिव चंद्रहास ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रभाकर शुक्ला, डॉ. एनके यदु, डॉ. आरके भुआर्य, पंकज ठाकुर, अश्वनी पांडेय, आरएन दुबे, आरएस चंद्रवंशी ने हिस्सा लिया। कॉलेज की ओर से मनीषा चंद्रवंशी और महेंद्र भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर 11 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *