10 करोड़ रुपए खर्च कर जोड़ा तालाब का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

भास्कर न्यूज| चाईबासा नगर परिषद चाईबासा द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए नगर विकास विभाग को जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव बना कर भेज दिया गया है। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होने वाली राशि से संबंधी डीपीआर तैयार कर नगर विकास विभाग, रांची को भेजा गया है। जैसे ही नगर विकास विभाग के द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी, वैसे ही निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ कर कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 29 अप्रैल 2025 को मधु बाजार स्थित नवनिर्मित दुकान आवंटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने शहर के ऐतिहासिक जोड़ा तालाब की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि शहर में जोड़ा तालाब की जो समस्याएं हैं, उसे दूर करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। ताकि नागरिकों को इसका लाभ मिल सके और उस क्षेत्र का भू-गर्भ जलस्तर भी बना रहे। जोड़ा तालाब की कार्य योजना के तहत होने वाले कार्य : सौंदर्यीकरण, ओपन जिम, फव्वारा, तालाब के चारों ओर सोलर लाइट, गाड़ियों की पार्किंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, चारों ओर बाउंड्री वॉल ग्रिल के साथ, पाथवे पर पेवर्स ब्लॉक, आकर्षक घास, विविध प्रकार के रंग-बिरंगे पौधे-फूल, डस्टबिन की सुविधा, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी को साफ कर तालाब में भेजने का प्रबंध, बैठने के लिए कुर्सियां, डीसिल्टिंग कर 5 से 8 मीटर तालाब से अवसाद हटाई जाएंगे। साथ ही दोनों तालाब को जोड़ने के लिए आर्क ब्रिज, बोल्डर ड्रेन, मैरिज हॉल, नौका विहार, मिट्टी के कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग आदि अनेक कार्य किए जाएंगे। ^ नप की ओर से जोड़ा तालाब क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ के डीपीआर का प्रस्ताव नगर विकास विभाग के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। तालाब क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करते हुए विकसित करना लक्ष्य है। ताकि शहर के लोगों को वर्षों से उपेक्षित जोड़ा तालाब एक नए स्वरूप में सौगात के रूप में मिले। अनीश कुमार गुप्ता, अस्सिटेंट इंजीनियर, नप, चाईबासा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *