पंजाब AAP प्रधान अरोड़ा को चंडीगढ़ पुलिस का नोटिस:बाजवा की शिकायत पर 2 मंत्रियों पर हुई थी FIR, मजीठिया को लेकर की थी पोस्ट

पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर जल्द जवाब देने को कहा है। दरअसल, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर AAP सरकार के दो मंत्रियों के खिलाफ वीडियो एडिट कर वायरल करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी, जिसमें अरोड़ा की भूमिका भी जांच के घेरे में है। इस शिकायत पर गुरुवार (11 जुलाई) को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में पंजाब AAP के प्रधान एवं मंत्री अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर FIR दर्ज की गई। धारा 336(4), 356 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। मजीठिया को लेकर की थी पोस्ट बता दें कि बाजवा ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसे AAP द्वारा एडिट कर पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस ने AAP प्रधान अरोड़ा से मांगी जानकारी पंजाब AAP प्रधान अमन अरोड़ा को चंडीगढ़ पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है, उसमें उनकी पूरी मीडिया टीम यानी जो AAP पंजाब की सोशल मीडिया हैंडल करती है, उसकी पूरी डिटेल मांगी गई है। ताकि पता चल सके कि किस शख्स ने बिक्रम मजीठिया वाली पोस्ट को सोशल मीडिया पर डाला था और उस पोस्ट के साथ कहां और किसने छेड़छाड़ की है। इन सभी को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 4 पॉइंट में पढ़िए FIR में क्या लिखा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *