एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी:लंबी उम्र की भी कामना की, MCB में जवानों ने ली सुरक्षा की शपथ

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली में बुधवार को एकल अभियान समिति की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। एकल अभियान समिति की महिला ब्रिगेड की जिला उपाध्यक्ष जयाकर ने बताया कि 9 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर अधिकांश बहनें अपने मायके जाएंगी। हर साल की तरह इस साल भी एकल अभियान अंचल मनेंद्रगढ़ समिति की बहनें सिटी कोतवाली पहुंचीं। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। परिवार से दूर रहकर करते हैंं जान-माल की सुरक्षा जयाकर ने बताया कि पुलिस के जवान अपने परिवार से दूर रहकर शहर में लोगों के जान-माल की सुरक्षा करते हैं। उन्हें अपनी बहनों की कमी महसूस न हो, इसलिए समिति की बहनें उनके साथ रक्षाबंधन मना रही हैं। पुलिसकर्मियों की लंबी उम्र की कामना की एकल अभियान के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई और बहनों के स्नेह का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को हर संभव सुरक्षा देने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *