फाजिल्का में खेत में मिला हेरोइन का पैकेट:बीएसएफ ने पुलिस को सौंपा, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास दिखा

फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में एक किसान के खेत से हेरोइन का पैकेट मिला है। बीएसएफ को यह पैकेट मिला तो उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के गांव गुदड़ भैनी इलाके में बीएसएफ को एक किसान सुरेंद्र कुमार के खेत से हेरोइन का पैकेट मिला है, जिसका रंग पीला था। बीएसएफ ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज लाधुका पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह अपने साथी कर्मचारियों सहित मौके पर गांव में पहुंचे, जहां पर बीएसएफ द्वारा हेरोइन का पैकेट जिसका वजन करीब 550 ग्राम है। वह पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच की जा रही है कि यह हेरोइन आखिरकार किसने मंगवाई है, जिसके लिए पुलिस द्वारा अपने खुफिया सोर्स एक्टिव कर दिए गए हैं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *