पंजाब के लुधियाना में आज सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह पहुंचे। सेहत मंत्री ने जिम वर्कआउट और खेल गतिविधियों के दौरान अचानक होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। सेहत मंत्री अनुसार पंजाब सरकार ने अपने युवाओं की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम अब उठाया है। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा-जिम जाने वालों और खिलाड़ियों में अचानक दिल की धड़कन रुकने की रोकथाम” विषय पर एक साझा स्वास्थ्य सलाह का उद्घाटन किया। यह पहल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) और दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के सहयोग से शुरू की गई है। “स्वस्थ पंजाब-सुरक्षित पंजाब” का हिस्सा इसका उद्देश्य जिम और खेल केंद्रों में अपनी शारीरिक सीमाओं को आगे बढ़ाने वाले लोगों को शिक्षित और सुरक्षित करना है। यह पहल भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के बड़े मिशन “स्वस्थ पंजाब-सुरक्षित पंजाब” का हिस्सा है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए एक सुरक्षित और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक वातावरण बनाना है, जहां फिटनेस जीवन की कीमत पर न आए। उन्होंने कहा कि व्यायाम या खेल के दौरान अचानक दिल का दौरा केवल दुर्घटनाएं नहीं हैं, बल्कि अक्सर अज्ञात चिकित्सीय स्थितियों, अनियंत्रित आहार विकल्पों और अनचाहे सप्लीमेंट्स के उपयोग का परिणाम होते हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आज की उच्च-दबाव वाली जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर आहार और चिकित्सा जांच की कमी हमारी युवा पीढ़ी को गंभीर जोखिम में डाल रही है, भले ही वे शारीरिक रूप से स्वस्थ दिखते हों। फिटनेस प्रेमियों में अचानक दिल की बीमारियों में हो रही वृद्धि को देखते हुए, उन्होंने महसूस किया कि एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समर्थित लेकिन सुलभ संसाधन की तत्काल आवश्यकता है। इन कारणों से आता है हार्ट अटैक
सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह मुताबिक एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ कि ऐसे कई मामलों में, व्यक्तियों ने तीव्र व्यायाम शुरू करने से पहले कोई चिकित्सीय फिटनेस जांच नहीं करवाई थी। अन्य जांचों से पता चला कि कई पीड़ित असुरक्षित सप्लीमेंट्स, एनर्जी ड्रिंक्स और प्रदर्शन बढ़ाने वाले पदार्थों का उपयोग कर रहे थे, जिनका उनके दिल और जिगर पर हानिकारक प्रभाव था। विशेषज्ञों ने जिम के अंदर वायु गुणवत्ता का भी विश्लेषण किया और पाया कि खराब वेंटिलेशन और इनडोर वायु प्रदूषण भी अचानक स्वास्थ्य संकट में योगदान कर सकते हैं।


