करौली में 24 घंटे में 5 एमएम बारिश:सुबह से आसमान में छाए हैं बादल, बारिश से किसानों के चेहरे खिले

करौली जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में पिछले पांच दिन बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार शाम मावट का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर आधी रात तक चलता रहा। शनिवार सुबह से भी क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा नजर आया। मावट के कारण किसानों के चेहरे खिल उठे। बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। क्षेत्र के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 14 एमएम बारिश सपोटरा में दर्ज हुई है। शुक्रवार को दिनभर क्षेत्र में घने बादल छाए रहे। बीच-बीच में ठंडी हवा चलती रही। शाम को शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी थी। शनिवार को भी क्षेत्र में शीतलहर का दौर जारी है। जिससे सर्दी का एहसास हो रहा है। ऐसे में कई जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते हुए नजर आए। वहीं लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठाया। गरम मूंगफली और अन्य गर्म पदार्थ की दुकानों पर भीड़ नजर आई। हिंडौन सिटी ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी एमके नायक ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम 21.1 डिग्री, गुरुवार को न्यूनतम 8.2 और अधिकतम 21.3, शुक्रवार को न्यूनतम 13.1 और अधिकतम 23 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जिले में औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। क्षेत्र में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे में करौली में 2 एमएम, मासलपुर में 3 एमएम, सपोटरा में 14 एमएम, मंडरायल में 1 एमएम, हिंडौन में 4 एमएम, सूरौठ में 3 एमएम, श्रीमहावीरजी में 2 एमएम, करणपुर में 6 एमएम और कुड़गांव में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *