राजसमंद में बादल छटे धूप निकली:सर्दी से थोड़ी राहत मिली न्यूनतम तापमान पहुंचा 10 डिग्री पर

राजसमंद में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी में थोड़ी कमी आई। जिससे वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाईट का प्रयोग करते हुए गति धीमी रखनी पड़ी जिससे कि दुर्घटना से बचा जा सके । वही पिछले तीन दिनों से बादलों के छटने से धूप निकली। जिससे गलन का असर कम हुआ। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम होने के बावजूद धूप निकलने से सर्दी का असर थोड़ा कम हुआ। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह के समय राजसमंद झील पर हल्के कोहरे के कारण नजारा मन मोहक दिखा। जिसका झील पर पहुंचे लोगो ने जमकर आनन्द लिया व झील के नजारे को केमरे में कैद किया। हालांकि सुबह के समय ठण्ड के कारण लोगो की आवाजाही कम हुई है। आज हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा से घटकर 11 किलोमीटर प्रतिघंटा से दर्ज की गई। आज सुबह जिले में कही पर भी बारिश नही हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *