जालोर में पिछले 5 दिन से नहीं खिली धूप:सर्दी का असर जारी, बादल छाए; रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ पारा 15.9 डिग्री

जालोर शहर सहित जिले भर में पिछले करीब 5 दिन से जालोर में बादलों की आवाजाही के चलते धूप नहीं खिली। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उत्तरी हवा 12 किमी प्रति घंटे की गति से चली। इससे ठिठुरन बढ़ गई। बता दें कि जालोर में पिछले पांच दिन से कोहरा छाया हुआ है। बादलों की आवाजाही के चलते धूप में तपिश नहीं है। जालोर-सांचौर में 25 दिसंबर को रात तापमान 9.9 डिग्री तक दर्ज किया था। बादलों के चलते लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। दिन का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर, कोटा व शेखावाटी सहित कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। उत्तरी ठंडी हवा के चलते जालोर में भी ठिठुरन है। शुक्रवार की रात व शनिवार सुबह कोहरे का असर अधिक रहा। करीब 10 बजे तक जालोर का स्वर्ण गिरी पहाड़ कोहरे में लिपटा रहा। वाहन चालकों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया- प्रदेश में कई जिलो में हुई बारिश के प्रभाव व उत्तरी दिशा से आ रही ठंडी हवा के प्रभाव से जिले में सर्दी का एहसास बढ़ा है। आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। यह रहा पिछले 7 दिन का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *