झालावाड़ में अचानक हुई तेज बारिश और हवा से 33 केवी फीडर पर बिजली गिरने से करीब 6 घंटे बिजली बंद रही। बारिश होने के कारण यहां की मेंटेनेंस कार्य भी देरी से शुरू हुआ। शनिवार सुबह राड़ी के बालाजी इलाके में बिजली ट्रिपिंग होती रही। जयपुर विद्युत वितरण निगम के अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से राड़ी के बालाजी इलाके में लगे 33 केवी फीडर पर बिजली गिरने से राड़ी के बालाजी क्षेत्र, मोटर गैराज सहित अन्य इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बारिश के कारण मेंटेनेंस कार्य के लिए भी इंतजार करना पड़ा। जिले में शुक्रवार रात को मावट की बारिश से कई जगह पानी भर गया। वहीं विद्युत उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। शाम करीब 7 बजे से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई, जो रात 1 बजे सुचारु हुई। इस दौरान अधिकांश इलाकों में अंधेरा छाया रहा। वहीं निगम के अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई, लेकिन वहां भी बारिश के कारण कुछ देर बिजली आ गई, लेकिन फिर से फॉल्ट होने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिसे देर रात को ही दुरुस्त कर दिया है। जलदाय विभाग की जेईएन निमिशा भील ने बताया कि रात को बिजली ट्रिपिंग से कुछ व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई।


