बारिश के बाद कोहरे का असर:ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर, धूप नहीं निकलने से सर्दी बढ़ी, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री पहुंचा

झुंझुनूं में शुक्रवार हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद सर्दी का असर बढ गया है। शनिवार सुबह झुंझुनूं सहित ग्रामीण इलाकों कोहरा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का असर ज्यादा रहा। आज भी धूप नहीं निकली है। आसमान में घने बादल छाए हुए है। सर्दी ने कंपकंपी छूटा दी है। झुंझुनूं के पिलानी मौसम केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 12.2 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को जिले में कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई थी। पिलानी में ओले भी गिरे थे। खेतड़ी में 32 एमएम, झुंझुनूं 32, सूरजगढ और बुहाना 20, चिडावा, बिसाऊ और पिलानी 13, उदयुपरवाटी 07, तथा गुढ़ागौड़जी और मंडावा में 06 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वही सबसे कम मलसीस र में 03 एमएम बारिश हुई थी। इधर मावठ से किसानां के चहरे खिल उठे है। फसलों को संजीवनी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन घने कोहरे का असर रह सकता है। जिससे सर्दी का असर बढे़गा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *