बैतूल बाजार में बेसुध हालत में मिले शख्स की मौत:एक गूंगी महिला भी मिली; दोनों की नहीं हो सकी शिनाख्त

बैतूल ​​​​​​बाजार इलाके में मिलानपुर के पास शनिवार को बेसूद हालत में मिले एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके सिर पर चोट लगी थी, जिसके चलते उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक का शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है। शख्स की जानकारी बैतूल बाजार पुलिस से साझा की गई है। उसकी उम्र लगभग 50 साल और रंग गेहुआ है। वह चेक की शर्ट पहने हुए था। गूंगी महिला के परिजन तलाश रही पुलिस इधर, बैतूल बाजार के गांव दीवान चारसी में दो दिन पहले एक गूंगी महिला घूमते हुए पहुंची थी। बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे ने बताया कि महिला को शनिवार को वन स्टाफ सेंटर भेजा जाएगा और किसी लैंग्वेज एक्सपर्ट के जरिए उसके बारे में पूछने की कोशिश की जाएगी। महिला के परिजनों की तलाश के लिए मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के पुलिस ग्रुप के अलावा अन्य एनजीओ और स्थानीय थाना क्षेत्र की मदद ली गई है। महिला देखने में महाराष्ट्र की निवासी लग रही है। महिला की उम्र लगभग 40 साल होने का अनुमान है। महिला को गांव के एक परिवार में सुरक्षित ठहराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *