बड़वानी: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने 15 से ज्यादा ने की दावेदारी:61 पदाधिकारियों ने बताए 3-3 नाम; पार्टी की रीति-नीति से परिचित होना चाहिए

बड़वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रतिक्रिया तेज हो गई है। जिसके लिए भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश में संगठन पर्व 2024 के तहत जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी भी की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल और पर्यवेक्षक सत्येंद्र भूषण सिंह ने बताया कि ऐसा व्यक्ति जिलाध्यक्ष बने जो पार्टी की रीति-नीति को जानता हो। जिसकी छवि साफ व स्वच्छ हो और कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलता हो। संगठन की इस भावना को ध्यान में रखकर हमने जिले के लिए अच्छे नाम प्रदेश स्तर पर भेजे हैं। इसमें तीन नामों के अतिरिक्त एक महिला का नाम भी हो ये पार्टी की और से गाइडलाइन दी गई थी। रायशुमारी में भेजे गए नामों की पैनल को भोपाल मुख्यालय भेजा गया है। वहां से 30 दिसंबर को नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमने बंद कमरे में आपेक्षित पदाधिकारियों से वन-टू-वन टू चर्चा की और पैनल के 3-3 नाम लिए। इस दौरान 61 पदाधिकारी आपेक्षित श्रेणी सूची अनुसार रायशुमारी की गई थी। जिसमें नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, जीते-हारे विधायक और पूर्व विधायक, सांसद लोकसभा, राज्यसभा और पूर्व सांसद, संगठन संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, वर्तमान जिला अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्षों से अलग-अलग बंद कमरे में रायशुमारी की गई थी। रायशुमारी में जो नाम हैं, वो प्रदेश चुनाव अधिकारी को सौंपे गए हैं। साथ ही जो बचे मंडल अध्यक्ष है, जिलाध्यक्ष चुनाव के बाद उनकी नियुक्ति की जाएगी। कतार में कई नेता भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बड़वानी जिले में भाजपा के 15 से अधिक नेता और कार्यकर्ता कतार में हैं। कई नेताओं की उमंगें हिलौरे मार रही है, तो कुछ बड़े नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। ऐसे में अब जिलाध्यक्षी का ताज किसके सिर सजेगा, ये तो आगामी 30 दिसंबर को साफ हो जाएगा। लेकिन जिन नेताओं के नाम ज्यादा चर्चाओं में हैं, उनमें मौजूदा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंगले, अजय यादव, हुकुम गुप्ता, अंतरसिंह पटेल, मोहन जोशी, देवेंद्र मालवीया, लोकेश शुक्ला, अमित शर्मा, जितेंद्र निकुम, वंदना राठौड़, अंजना शरद पटेल, लक्ष्मी शर्मा, अशोक पाटीदार, दीपक शर्मा, जगदीश धनगर शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *