खरगोन में हुई मावठे की बारिश, अब तेज ठंड पड़ेगी:सिंचाई हो चुकी फसलों में नुकसान की आशंका, रात का पारा 4.5 डिग्री चढ़ा था

खरगोन में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 10:30 के बाद भी आधा घंटा तेज बारिश हुई। अनुमान है कि रात से अब तक लगभग आधा इंच बारिश हो चुक। मौसम में आए बदलाव से ठंड का असर कम हो गया है। बीते सप्ताह के मुकाबले तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम में ही बदल गया था और शनिवार रात में हल्की बारिश होती रही। इस वजह से कई इलाकों में बिजली कटौती भी देखने को मिली। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही बारिश बारिश की वजह से सिंचाई की गई फसलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे जिन किसानों नें गेहूं, मक्का और चने की फसल में सिंचाई की है, उनको नुकसान होने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से यह स्थिति बनी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से बारिश हो रही है। खरगोन जिले में अगले एक-दो दिन यही स्थिति रहने के आसार है। एक हफ्ते में रात का पारा 4.5 डिग्री चढ़ा पिछले हफ्ते से तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिछले शनिवार की रात पारा 11.4℃ पर था, जो रविवार को 12.8℃ पहुंच गया। इस हफ्ते की शुक्रवार तक तापमान 15.0℃ तक पहुंच गया। वहीं दिन के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पिछले शनिवार को तापमान 29.4℃ था, जो इस शुक्रवार तक 30.4℃ पहुंच गया। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *