14 करोड़ से होगा हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद चौक का सौंदर्यीकरण

सिटी रिपोर्टर | रांची सौम्य, सुंदर और आकर्षक रांची की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परिकल्पना के तहत राजधानी के राजमार्ग स्थित तीन चौकों के सुंदरीकरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर पर्यटकीय विकास के आधार पर अरगोड़ा, हरमू और सहजानंद चौक के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 14 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची की गरिमा के अनुरूप चौक- चौराहों को आकर्षक बनाने की पहल की है। कुमार ने विभाग के संस्थान जुडको को स्वीकृत चौराहों के सुंदरीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। हरमू चौक के लिए 5.44 करोड़, अरगोड़ा चौक के लिए 4.27 करोड़ और सहजानंद चौक के लिए 4.29 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। प्रधान सचिव ने कहा है कि तीनों चौक- चौराहों के सुंदरीकरण के तहत सुव्यवस्थित गोलबंर बनाया जाएगा। इनके कायाकल्प के तहत फौव्वारे, सुंदर फूल, आकर्षक पौधे और झारखंड के वृक्ष भी लगेंगे। यही नहीं हरे-भरे विदेशी घास से लैंड स्केपिंग भी की जाएगी। कुमार ने कहा है कि अरगोड़ा चौक के वर्तमान 8 मीटर के गोलंबर के आकार को बढ़ाकर 18 मीटर तथा सहजानंद चौक के गोलबंर को 6 से बढ़ाकर 24 मीटर किया जाएगा। हरमू चौक पर अंडाकार स्वरूप दिया जाएगा। इससे यातायात संचालन में सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *