रांची| दिल्ली के 72 स्कूलों के बच्चों ने देश के सैनिकों के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को 12 हजार से अधिक हस्तनिर्मित राखियां सौंपी। बच्चों ने सैनिकों के िलए अपनी भावनाओं से जुड़ा पत्र भी दिया। इस दौरान छात्राओं ने केंद्रीय मंत्री को राखियां भी बांधीं। मौके पर संजय सेठ ने कहा कि यह सभी पवित्र राखियां देश के बच्चों की भावनाएं हैं, जो सेना के जवानों के लिए भेजी गई है। इन राखियों को देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा। बच्चों ने अपने हाथों से राखियां बनाकर सैनिकों के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया है। मौके पर सांसद ढुल्लू महतो भी मौजूद रहे।


