मारवाड़ी युवा मंच दक्षिण जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष बनीं प्रमिला

रांची | मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की आमसभा बिरसा चौक स्थित बागड़ी भवन में हुई। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने की। मंच को सुचारू रूप से संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रमिला सर्राफ को अध्यक्ष, खुशबू शारदा को सचिव व पूजा बागड़ी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी को जल्द अपनी टीम गठित कर मंच की गतिविधियों को गति देने का निर्देश दिया गया। बैठक में मंच के संस्थापक सदस्य व प्रांतीय मुख्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष रोहित शारदा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन समाज के लिए कुछ करना जीवन में विशेष आनंद देता है। निवर्तमान सचिव निर्मला अग्रवाल ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *