रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए चिकित्सा केंद्र शुरू, 24 घंटे मिलेगी सेवा

रांची | रांची रेलवे स्टेशन में अब यात्रियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने लगी। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार को चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ किया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रयास से संस्था ट्राई ने इस केंद्र की शुरुआत की है। यह केंद्र सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा। ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसी जरूरी जांच की जाएगी। यहां पर दवाइयां सहित कई जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिला यात्रियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श सेवा उपलब्ध रहेगी। ट्राई के सचिव उत्पल दत्त ने कहा कि हमारा प्रयास है, सफर करने वाले सभी या​त्रियों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधा मिले। उद्घाटन के मौके स्टेशन प्रबंधक राजकुमार गुप्ता, डॉ. ब्रजेश साहू, डॉ. रवि सुधीर लकड़ा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *