अलायंस क्लब जालंधर ने चलाया सेवा प्रोजेक्ट

जालंधर | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा प्रोजेक्ट चलाया। शुक्रवार को प्रोजेक्ट के तहत सिविल अस्पताल में पेशेंट को फल, दूध, दलिया वितरित किया गया। प्रोजेक्ट में डायरेक्टर रमेश भंडारी ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यहां सचिव अशोक बजाज के साथ पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, जयदेव मल्होत्रा, एके बहल, राकेश चावला, दीपक कौड़ा, रमेश भंडारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *